ग्राम पंचायत बकतरा में गौवंशों की लगातार मौत से उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश, सरपंच और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल !

रायपुर/आरंग। रायपुर जिले के आरंग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बकतरा में गौवंशों की लगातार हो रही मौतों ने स्थानीय प्रशासन और पंचायत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मृत गौवंशों को खुले मैदान में घसीटकर फेंका जा रहा है, जिससे न केवल संवेदनहीनता उजागर हो रही है बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
सोशल मिडिया में वायरल हो रहे वीडियों के अनुसार, गौठान के समीप कई गौवंश मृत पाए गए हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्थानीय लोग कह रहे है कि यदि गौवंशों के संरक्षण और देखभाल की पर्याप्त व्यवस्था होती, तो ऐसी स्थिति शायद नहीं बनती।
ग्रामीणों का कहना है कि गौवंशों के लिए चारा, पानी और समुचित देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित विभागों एवं ग्राम पंचायत की है। ऐसे में लगातार हो रही मौतों के कारणों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।
इस बीच, गौवंशों की मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद आम लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर गौवंशों की मौत किन परिस्थितियों में हो रही है और इस पर रोक लगाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
हालाँकि इस बारे में पंचायत के सरपंच से संपर्क नही हो पाया है | दूसरी अंक में प्रमुखता के साथ समाचार को विस्तार से प्रसारण किया जायेगा



