राजनीति
Trending

छत्तीसगढ़ में कल एक साथ जलेगी ‘सेवा ज्योति’, 33 सांगठनिक जिलों में निकलेगी यात्रा

पीएम मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा-सुशासन को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ में भाजपा का बड़ा आयोजन, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री-सांसद और संगठन के दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार, 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर भाजपा संगठन ने जिलावार तैयारियां पूरी कर ली हैं।

‘सेवा ज्योति यात्रा’ को प्रदेशभर में एक साथ आयोजित करने के लिए भाजपा ने अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके चलते रायपुर से लेकर बस्तर और सरगुजा तक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यात्रा निकलेगी।

रायपुर शहर और ग्रामीण की यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इनके साथ प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, डॉ. नवीन मार्कण्डेय व अखिलेश सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, कार्यालय मंत्री अशोक बजाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कवर्धा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जबकि भिलाई-दुर्ग में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव यात्रा में शामिल होंगे। बेमेतरा में दयालदास बघेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में टंकराम वर्मा, बस्तर में केदार कश्यप और जांजगीर-चांपा में गुरु खुशवंत साहेब की मौजूदगी रहेगी।

इसी तरह कोरबा में लखनलाल देवांगन, रायगढ़ में ओ.पी. चौधरी, बलरामपुर में रामविचार नेताम, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में श्यामबिहारी जायसवाल तथा जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दूसरी ओर गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुन्द में सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव में सांसद संतोष पाण्डेय, नारायणपुर में सांसद भोजराज नाग, दंतेवाड़ा में सांसद महेश कश्यप, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया और कोरिया में सांसद चिंतामणि महाराज की मौजूदगी रहेगी।

इसके अलावा धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सक्ती, बलौदाबाजार और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित अन्य सांगठनिक जिलों में भी विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, आयोग-निगम-मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे।

भाजपा के अनुसार संबंधित जिलों के स्थानीय सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी अपने-अपने गृह जिलों में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का हिस्सा बनेंगे। इस तरह 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में एक साथ होने वाला यह आयोजन भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की प्रमुख गतिविधियों में शामिल रहेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button