छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 कर्मचारियों को सौंपे गए नए दायित्व

चमन प्रकाश केयर (कुर्रे)

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कर्मचारियों के कार्य विभाजन में बदलाव किया गया है। संघ द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 8 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से नए कार्य एवं जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

Oplus_16908288

जारी आदेश के अनुसार, बिक्री प्रबंधक संतोष देवांगन को स्टोर, सामान्य, वसूली, जीएसटी एवं अंकेक्षण संघ कार्यालय की जिम्मेदारी के साथ बिलासा हैंडलूम जीई रोड रायपुर, कोरबा एवं मिलाई तथा रायपुर संभाग में वस्त्र मांग एवं उत्पादन संबंधी कार्य सौंपे गए हैं।

इसी तरह श्रवण देवांगन को विपणन, विधानसभा एवं विधि संघ कार्यालय की जिम्मेदारी के साथ बिलासा हैंडलूम जगदलपुर तथा बस्तर संभाग के वस्त्र मांग एवं उत्पादन संबंधी कार्य दिए गए हैं।

यशवंत तारार को स्थापना एवं उत्पादन संघ कार्यालय के साथ अंबिकापुर संभाग में वस्त्र मांग एवं उत्पादन संबंधी कार्यों का प्रभारी बनाया गया है। राजाराम देवांगन को रेजिमेड योजना संघ कार्यालय के साथ बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं टेकराम देवांगन को लेखा संघ कार्यालय रायपुर के साथ दुर्ग संभाग के वस्त्र मांग एवं उत्पादन संबंधी कार्यों का दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा संविदा कर्मचारी राजेश बंजारे को संघ कार्यालय रायपुर में सहायक उत्पादन एवं स्थापना का कार्य सौंपा गया है। संविदा कर्मचारी सुरेश देवांगन को सहायक योजना, विधानसभा एवं विधि संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सुप्रिया हलदार को आवक-जावक एवं सहायक स्टोर के साथ सामान्य एवं वसूली शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह नवीन कार्य विभाजन तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। आदेश प्रबंध संचालक महोदय द्वारा अनुमोदित किया गया है और संघ के सचिव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button