अपराधछत्तीसगढ़
Trending

तेलीबांधा पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 5 संदिग्धों पर BNSS के तहत कार्रवाई

चमन प्रकाश केयर (कुर्रे )

रायपुर। थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा दिनांक 10 अगस्त 2026 को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान देवार डेरा, संदिग्ध स्थानों एवं अड्डेबाजों की सघन जांच की गई।

पुलिस टीम ने अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 05 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170/126, 135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद सभी संबंधित व्यक्तियों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट महोदय, सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, सिविल लाइन के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु रवाना किया गया।

तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Show More

Related Articles

Back to top button