हायर सेकेंडरी स्कूल अमसेना में सैनिको के लिए रक्षा–सूत्र का किया निर्माण, राष्ट्रव्यापी देशभक्ति अभियान "सिपाही रक्षा सूत्र 2026"

चमन प्रकाश केयर (कुर्रे)
आरंग l अभियान के तहत 1 जुलाई से देशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा तैयार किए जा रहे रक्षा सूत्र (राखी) एवं तिलक हेतु एक चुटकी पवित्र मिट्टी और सैनिकों के नाम सम्मानपूर्वक लिखे गए संदेश पत्रों को देश के सीमाओं पर तैनात वीर जवानों तक सम्मान पहुंचाने के लिए संस्था गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना में प्राचार्य डॉ. दिलीप झा के निर्देशन में कंचन ठाकुर एवं दीपा दुबे के मार्गदर्शन में छात्राओं द्वारा श्रद्धा और स्नेह से निर्मित इन रक्षा सूत्र को सैनिकों के नाम शुभकामनाओं से परिपूर्ण संदेश पत्र तैयार कर दीर्घायु जीवन की कामना किया गया है।

इन छात्राओं द्वारा तैयार की गई रखियो का विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशंसा किया। इस मौके पर हिमांशी चतुर्वेदी,नम्रता ध्रुव,नीलम विश्वकर्मा, जितेश्वरी,नरगिश डहरिया, भूमिका ,अन्नपूर्णा बेलदार,रीमा डहरिया, एवं सुष्मिता मांडे के अलावा अन्य छात्राओं ने भाग लिया ।




