शासकीय प्राथमिक शाला बिनौरी में बाल दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती पर हुआ रंगारंग आयोजन, फैंसी ड्रेस और आनंद मेला बना आकर्षण का केंद्र

बिनौरी। बाल दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आज शासकीय प्राथमिक शाला बिनौरी में उत्साह और उल्लास के साथ विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं आनंद मेला (हटरी बाजार) विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न वेशभूषाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वहीं आनंद मेला (हटरी बाजार) के माध्यम से बच्चों को बाजार की गतिविधियों, खरीद-बिक्री, लेन-देन और व्यवहारिक ज्ञान से परिचित कराया गया।

आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सामाजिक सहभागिता एवं व्यावहारिक कौशल का विकास करना रहा। विद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस तरह बाल दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती का आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजक होने के साथ-साथ ज्ञानवर्धक और यादगार भी रहा।




