छत्तीसगढ़
Trending

बिलाईगढ़ के प्रभारी सीएमओ यशवंत देवांगन निलंबित

वेतन भुगतान रोकने, एजेंडा में कथित छेड़छाड़ और स्वच्छता दीदियों से दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई

चमन प्रकाश केयर (कुर्रे)

रायपुर/बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने नगर पंचायत बिलाईगढ़ के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 25 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत की गई है।

संचालनालय के आदेश के अनुसार यशवंत देवांगन (मूल पद–लेखापाल) पर प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताओं के आरोप पाए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि उन्होंने वेतन फार्म का भुगतान लंबित रखा, परिषद के परिशिष्ट में निर्धारित एजेंडा क्रमांक-21 में काट-छांट कर फुल पेन से अन्य विषय प्रस्तुत किया तथा स्वच्छता दीदियों के साथ अमर्यादित और अशोभनीय व्यवहार किया।

इन आरोपों को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए संचालनालय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्रीय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, बिलासपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही नियमों के अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलने की पात्रता रहेगी।

यह आदेश संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन विभाग, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर, क्षेत्रीय संयुक्त संचालक बिलासपुर सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button