शिक्षा
Trending

अमसेना स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगों और शब्दों में उकेरी विकसित भारत की कल्पना


रायपुर / आरंग / अमसेना l सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत थीम पर आधारित भव्य चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमसेना में किया गया।प्रथम दिवस विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के द्वारा आशीर्वाद का दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु जीवन की कामना किया गया । इस अवसर पर चित्रकला
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में किए गए कार्यों और विकसित भारत की परिकल्पना को आकर्षक चित्रों में रंगों के जरिये जीवंत कर दिया।

वही भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने शिक्षा, पर्यावरण,संरक्षण, आधुनिक तकनीक महिला सशक्तिकरण,भ्रष्टाचार, मुक्त समाज,और रोजगार ,भविष्य के भारत की तस्वीर , देश के विकास में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने अपने विचार व्यक्त किया। इसका उद्देश्य बच्चों की कल्पनाओं और विचारों को परिवार समाज तक पहुंचाना है।
प्रदर्शनी में जनप्रतिनिधि, पालकगण,वरिष्ठ ग्रामीणजन प्रदर्शनीय का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों के इस रचनात्मक प्रतिभा का जमकर प्रशंसा किया ।

उन्होंने बच्चों के भाषण और चित्रों को देखकर कहा कि देश की उज्ज्वल भविष्य स्पष्ट दिखाईं दे रहा है और एक मजबूत ,स्वच्छ और विकसित राष्ट्र के निर्माण में आज की युवा पीढ़ी की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विजेता प्रतिभागी
बच्चों ने प्रतियोगिता में बहुतायत में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें भाषण प्रतियोगिता–प्रथम स्थान भारती कोशले 11वीं, द्वितीय चांदनी नारंग 11वी,तृतीय सोनिया साहू 12वीं तथा इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल से प्रथम डिगेश्वरी ध्रुव 7वीं, द्वितीय एकता धृतलहरे 7वी, तृतीय यामिनी राय 6वीं ,हायर सेकेंडरी से प्रथम टामिन विश्वकर्मा 12वीं, द्वितीय जास्मिन बंजारे 12वीं, तृतीय स्थान अंजली बांधे 10वीं ने प्राप्त कर अपना स्थान सुरक्षित करते हुए आगामी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।


इस मौके पर संस्था के प्राचार्य डॉ दिलीप झा,उबारन ढीढी , चंद्रमणि राय,पेन सिंह चतुर्वेदी,रामकिशन राय,रोहित राय,आसमति कोशले के अलावा शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button