
चमन प्रकाश केयर (कुर्रे)
रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय, छोटापारा रायपुर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क आयुक्त श्री रजत बंसल ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात आयुक्त श्री बंसल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री बंसल ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से जनहित और शासन की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




