धर्मराजनीति

संभागायुक्त श्याम धावड़े ने कमिश्नर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं, कहा—शहीदों के विकास के सपने को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी

चमन प्रकाश केयर (कुर्रे)

रायपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर संभागायुक्त कार्यालय में संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संभागायुक्त श्री धावड़े ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। स्वतंत्रता किसी भी देश के मूलभूत विकास के लिए सबसे आवश्यक आधार है। अपना देश, अपने लोग, अपनी सरकार और अपने निर्णय—यही आजादी के मूलभूत मायने हैं।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी और स्वतंत्र भारत के विकास का सपना संजोया। उस सपने को साकार करना प्रत्येक भारतवासी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों से अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

संभागायुक्त ने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए जनहित से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को जनसेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की समझाइश दी।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह एवं श्री दिलीप कुमार अग्रवाल सहित संभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button