शिक्षा
Trending

अमसेना स्कूल में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

चमन प्रकाश कुर्रे (केयर)

आरंग। गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमसेना में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था के प्राचार्य डॉ. दिलीप झा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जीवन में अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के मार्गदर्शन में अनुशासित रहकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति का आह्वान किया।

वरिष्ठ व्याख्याता दिनेश तिवारी ने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके आदर्शों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। शिक्षक बी.एल. मंगेशकर ने अनुशासित एवं आदर्श जीवन जीने का संदेश दिया। वहीं शिक्षक अमरदास जांगड़े, मेहर सिंह रावटे एवं भोजराम मनहरे ने भी विद्यार्थियों को गुरु के सम्मान और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा कु. भारती कोशले ने किया तथा आभार प्रदर्शन कक्षा 12वीं के शाला नायक सागर जांगड़े ने किया। आयोजन भोजराम मनहरे के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Back to top button