
चमन प्रकाश |
रायपुर (खरोरा), 12 फरवरी 2026। थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम भंडारपुरी से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 152 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब (कुल 27 लीटर 360 मि.ली.) तथा नगद राशि सहित लगभग ₹15,700 मूल्य की शराब जप्त की गई है। चारों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

🔹 जब्त शराब एवं कुल राशि का विवरण

- भावदास मनहरे (41 वर्ष)
- 41 पौवा (7 लीटर 380 मि.ली.)
- शराब की कीमत ₹4,100
- नगद बिक्री रकम ₹500
- कुल जप्त राशि: ₹4,600
- महेन्द्र पाल सोनवानी (38 वर्ष)
- 36 पौवा (6 लीटर 480 मि.ली.)
- कुल कीमत: ₹3,600
- दयासागर मनहरे (28 वर्ष)
- 40 पौवा (7 लीटर 200 मि.ली.)
- कुल कीमत: ₹4,000
- केदारनाथ मनहरे (33 वर्ष)
- 35 पौवा (6 लीटर 300 मि.ली.)
- कुल कीमत: ₹3,500
➡️ कुल जब्ती:
- 152 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब
- कुल मात्रा: 27 लीटर 360 मि.ली.
- कुल अनुमानित कीमत: ₹15,700 (नगद सहित)

🔹 कार्रवाई का विवरण
मुखबिर सूचना पर 12 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने ग्राम भंडारपुरी में घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरियों में रखी सीलबंद शराब बरामद की गई। शराब रखने व बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।



