छत्तीसगढ़
Trending

ग्राम घोट के सरपंच सूरज निषाद का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


चमन प्रकाश |
आरंग (नरसिंहपुर)।
ग्राम घोट (नरसिंहपुर), आरंग के सरपंच सूरज निषाद के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।
सूरज निषाद एक मिलनसार, कर्मठ और जनहितैषी जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे। ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही और उन्होंने सदैव ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए। उनके निधन से ग्राम घोट सहित आसपास के क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।


उनका अंतिम संस्कार (मिट्टी) कार्यक्रम 11 फरवरी 2026, सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान – ग्राम घोट (नरसिंहपुर), आरंग में संपन्न होगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।

Show More

Related Articles

Back to top button