शिक्षा
Trending

गुरु घासीदास शासकीय स्कूल अमसेना में “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण


चमन प्रकाश | आरंग/रायपुर
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विगत 9 वर्षों से विद्यार्थियों के मानसिक विकास, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने हेतु “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमसेना में संस्था के प्राचार्य डॉ. दिलीप झा के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को टेलीविजन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए परीक्षा के तनाव को दूर करने, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के महत्वपूर्ण गुर सीखे। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरणा मिली।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, शाला प्रबंध समिति एवं शाला विकास समिति के पदाधिकारी व सदस्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button