अपराध
Trending

हिस्ट्रीशीटर युवक अवैध शराब बेचते गिरफ्तार, 35 पाव देशी मसाला शराब जब्त

चमन प्रकाश केयर (कुर्रे)

रायपुर। थाना तेलीबांधा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मसाला शराब जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को थाना तेलीबांधा क्षेत्र के केनाल रोड स्थित बरगद पेड़ के नीचे एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर मौके पर तस्दीक एवं रेड कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां एक युवक अवैध शराब की बिक्री करते पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सागर बंजारे (24 वर्ष) पिता कृष्णा बंजारे, निवासी सतनामी पारा, भीखारी बाड़ा के पास, थाना तेलीबांधा क्षेत्र बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 35 पाव देसी शेरा देशी मसाला शराब बरामद की गई। प्रत्येक पाव में 180 एमएल शराब भरी हुई थी। जब्त शराब की कुल मात्रा 6.300 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 258/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। थाना तेलीबांधा पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button