छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

हरीशचन्द्र रात्रे बने भाजपा युवा मोर्चा मोवा मंडल के महामंत्री

चमन प्रकाश केयर (कुर्रे)

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करते हुए युवा कार्यकर्ता श्री हरीशचन्द्र रात्रे को भारतीय जनता युवा मोर्चा, मोवा मंडल, रायपुर का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए नियुक्त किए जाने पर श्री हरीशचन्द्र रात्रे ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से रायपुर ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी जी, भाजपा मोवा मंडल अध्यक्ष श्री मनीष नागोडे जी तथा युवा मोर्चा मोवा मंडल अध्यक्ष श्री अजय देवांगन जी सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री रात्रे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे मोवा मंडल के सभी प्रकोष्ठों, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है तथा सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button