छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

बढ़े हुए पेट्रोल_डीजल व महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखुरी ने निकाला पैदल मार्च

पूर्व मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया एवं जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार

चंदखुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जताया विरोध

रायपुर :- मंदिर हसौद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखुरी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने बढ़े हुए डीजल _पेट्रोल एवं रसोई गैस के दाम को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किए।

कार्यकर्ताओं के साथ सभी पदाधिकारी ने मंदिर हसौद मुख्य चौक से होते हुए चावला पेट्रोल पंप तक पैदल मार्च करते हुए हाथों में कांग्रेस के बैनर एवं झंडे तथा स्लोगन उठाकर चलते नजर आए, विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों द्वारा स्लोगन उपयोग कर लिखा गया है कि, “भाजपा सरकार होश में आओ” “बहुत ही महंगाई कि मार बस करो मोदी सरकार” “जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है” “तख्त बदल दो ताज बदल दो बेईमानों का राज बदल दो” “विष्णु सरकार होश में आओ” इत्यादि तीखे स्लोगन के साथ भरी संख्या में कांग्रेसियों कि उपस्थिति में महंगाई का विरोध किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यक्रताओं द्वारा चावला पेट्रोल पंप में तेल डलवाने आए हुए आगंतुकों से भी संवाद किया गया, जहा आम लोगों द्वारा भी बढ़े हुए महंगाई के विरोध में वर्तमान भाजपा सरकार को कोसने में कमी नहीं किए, लोगो का स्पष्ट कहना है था कि वर्तमान सरकार लगातार लोगों के साथ धोखा करके महगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ा रही है।

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्री पप्पू राजेंद्र बंजारे ने अपने वक्तव्य में वर्तमान भाजपा सरकार को पूर्णतः फेल बताया और आने वाले समय में कांग्रेस का हाथ मजबूत करने कि अपील कि, इसी संदर्भ में चंदखुरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव ने भी बढ़ते महंगाई, रोजमर्रा कि वस्तुएं एवं पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर वर्तमान केंद्र एवं राज्य के भाजपा शासन को दोषी ढहराया, और सभी समस्याओं के लिए वर्तमान भाजपा सरकार की विफल नीतियों का विरोध किया।
इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति रही मुख्य रूप से जिला रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू राजेंद्र बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश यादव जी, जिला ग्रामीण सचिव प्रवीण सिंह, नगर पालिका पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम धीवर, हरि बंजारे,अनिल टंडन, पार्षदगण अधिवक्ता अनुज मिश्रा,राकेश मिश्रा, राकेश जायसवाल, उत्तम साहू, निर्देश सिन्हा,भूषण बघेल, प्रताप ठाकुर, मंडल प्रभारी उपेंद्र भारती,दिलीप साहू,दौलत टंडन, श्रीमती अंजू बघेल, थानसिंग सेन, प्रेमशंकर यदु, मोनटो यादव, लल्ला बघेल,गुलाबचंद पाण्डेय, आर्यन जोशी युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश चतुर, दिलीप जोशी, मनीष यादव, नंदू साहू, छन्नू यादव, पप्पू पालन जांगडे, नेहरू डाडे, सनत पटेल, पुकेश साहू, राजबीर धीवर, मोहन साहू, आंनद गिलहरे, दीपांकन यादव, प्रेमनारायण मिश्रा, संजय सिंह, आर.पी.सिन्हा, रियाज़ खान, निहाल सोनवनी, महावीर वैष्णव, डागेश साहु एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवम आम जन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button