
चमन प्रकाश l
रायपुर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को रायपुर स्थित सालिम हॉस्टल में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे एवं IFWJ के पर्यवेक्षक व राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर सोनपिपरे के निर्देशन में सदस्यों की सलाह पर किया गया।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा ने बताया कि बैठक में संगठन के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से कुलवंत सलूजा, राजेश मिश्रा, बसंत सचदेव, आशीष कंठले, ममता सिंह, विप्लव दत्ता, चमन प्रकाश, सोन कुमार सिन्हा, एन.के. सिन्हा, उमाशंकर दिवाकर, तामेश्वर खरे, राजेन्द्र कुमार पालीवाल, रामकुमार टंडन, अमित कुमार मिश्रा, हरीश तिवारी, आशीष जैन, प्रीतलाल कुर्रे एवं नागेन्द्र वर्मा शामिल रहे।

पत्रकारों के हितों पर हुआ विचार-विमर्श
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से व्यास पाठक को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा तैयार करने की योजना की भी जानकारी दी।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे सदैव पत्रकारों एवं संगठन के हित में कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन को प्रदेश व देश स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे।



