
चमन प्रकाश l
जांजगीर, । जांजगीर स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास से एक 15 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रावास अधीक्षक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार आजाद (15 वर्ष 9 माह), पिता इंद्र कुमार, निवासी गोधन, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा, शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, जांजगीर में रहकर कक्षा 11वीं की पढ़ाई कर रहा था।
छात्रावास अधीक्षक द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि 11 जुलाई 2026 की सुबह करीब 11:20 बजे रविंद्र ने रजिस्टर में घर जाने की बात दर्ज कर छात्रावास से निकला था। इसके बाद वह न तो अपने घर पहुंचा और न ही छात्रावास वापस लौटा। काफी खोजबीन और परिजनों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

छात्रावास प्रबंधन ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छात्र को बहला-फुसलाकर ले जाया गया हो सकता है। मामले की सूचना सिटी कोतवाली जांजगीर में दी गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है तथा सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
जिस किसी भी व्यक्ति को इस गुमशुदा व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर इन नंबरों पर तत्काल सूचना देने की कृपा करेंगे l इंद्रकुमार आज़ाद 9419299532 बबलू आज़ाद 9149653253



