अपराध
Trending

धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल

चमन प्रकाश l
रायपुर | राजधानी रायपुर कमिश्नरेट के उत्तर ज़ोन अंतर्गत थाना खमतराई पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर आम नागरिकों को डरा-धमका रहा था।
पुलिस उपायुक्त उत्तर ज़ोन श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देश पर क्षेत्र में अड्डेबाजी एवं आपराधिक गतिविधियों पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि शेरे पंजाब होटल, रावांभाठा रायपुर के सामने सड़क किनारे डबरी के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है।
सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्णा निषाद उर्फ मोटा, पिता संतोष निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी गंगा नगर, भनपुरी, थाना खमतराई, रायपुर बताया।
आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Show More

Related Articles

Back to top button