शिक्षा
Trending

अमसेना हायर सेकंडरी स्कूल में सड़क यातायात सुरक्षा माह का आयोजन

चमन प्रकाश l
आरंग | रायपुर। गुरु घासीदास जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमसेना (विकासखंड आरंग, जिला रायपुर) में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क यातायात सुरक्षा माह–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप झा के निर्देशन एवं व्यायाम शिक्षक भोजराम मनहरे के संचालन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विनोद क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक (आरक्षी केंद्र खरोरा) ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, गति सीमा का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, शराब पीकर वाहन न चलाने, पैदल चलते समय फुटपाथ व जेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग तथा ट्रैफिक सिग्नल व लेन नियमों का पालन करने पर जोर दिया।


उन्होंने बताया कि मोड़ते समय संकेत देना, थकावट या स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में वाहन न चलाना, चलते वाहन से हाथ बाहर न निकालना, रात्रि में रिफ्लेक्टर का उपयोग एवं वाहन का नियमित रख-रखाव दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक है। साथ ही छात्राओं को किसी भी आपबीती घटना की जानकारी अपने माता-पिता, शिक्षिका अथवा थाना को देने की समझाइश दी गई।


विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6वीं से 8वीं तक चित्रकला, 9वीं से 10वीं तक रंगोली एवं 11वीं से 12वीं तक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विजेता विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. दिलीप झा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित समाचारों का कोलाज बोर्ड भी प्रदर्शित किया।
अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु भोजराम मनहरे द्वारा पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button