अपराधछत्तीसगढ़
Trending

पुलिस कमिश्नर रायपुर द्वारा नवीन पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र)/ DCP (west) कार्यालय एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP)न्यू राजेन्द्र नगर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ

चमन प्रकाश l रायपुर l आज पुलिस कमिश्नरेट रायपुर में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, गुढ़ियारी रोड कोटा मुक्तिधाम के पास , हनुमान मंदिर के सामने स्थित नवीन पुलिस उपायुक्त, पश्चिम क्षेत्र कार्यालय(dcp west) एवं भाटागॉंव बस स्टैंड प्रथम तल स्थित सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र)/ DCP (west) कार्यालय के अंतर्गत निम्नलिखित थानों का पर्यवेक्षण किया जाएगा:
> आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, न्यू राजेंद्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन

सहायक पुलिस आयुक्त(ACP )न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर अनुभाग के अंतर्गत थाना न्यू राजेन्द्र नगर, टिकरापारा एवं मुजगहन का संचालन किया जाएगा

कार्य संचालन
DCP west कार्यालय में संदीप कुमार पटेल (भापुसे) पुलिस उपायुक्त (DCP) पश्चिम रायपुर के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) पश्चिम रायपुर श्री राहुल देव शर्मा भी बैठकर अपने प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button