छत्तीसगढ़राजनीति
Trending

छत्तीसगढ़ हाइवा परिवहन कल्याण संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, एकजुटता और नीतियों के विरोध पर बनी रणनीति


मंदिर हसौद रायपुर में जुटे प्रदेशभर के ट्रांसपोर्टर, यूनियन की मजबूती और शासन की नीतियों पर हुई चर्चा
चमन प्रकाश l

रायपुर l छत्तीसगढ़ हाइवा परिवहन कल्याण संघ की मासिक बैठक आज रायपुर के मंदिर हसौद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हाइवा ट्रांसपोर्टरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य यूनियन को और अधिक मजबूत करना, आपसी एकजुटता बढ़ाना तथा शासन की कुछ गलत नीतियों के खिलाफ आगे की रणनीति तय करना रहा।
बैठक के दौरान जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सामने रखा और समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण परिवहन व्यवसाय पर आर्थिक और प्रशासनिक दबाव बढ़ रहा है, जिसे लेकर शासन से ठोस संवाद और आवश्यक होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाने की रूपरेखा तैयार की गई।
यूनियन की मजबूती पर जोर
बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यदि सभी ट्रांसपोर्टर एकजुट रहेंगे, तभी अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचाया जा सकता है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और जिलास्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, महासमुंद जिला अध्यक्ष संजय साहू, अंकित पाठक, पवन साहू, कुरुद अध्यक्ष निर्मल चंद्राकर, सौरभ गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुनील साहू, सुनील सिंह, सोम साहू, हनीफ निजामी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेl


बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन की नीतियों को लेकर एक स्पष्ट मांग-पत्र तैयार किया जाएगा और आवश्यक होने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा। संघ ने भरोसा दिलाया कि ट्रांसपोर्टरों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button