
पत्रकार हित, संगठन विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा
चमन प्रकाश l
रायपुर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की रायपुर एवं संभाग स्तरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कमल विहार स्थित होटल इस्काई में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व संघ के राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर सोनपिपरे एवं प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।

बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, संरचना, विस्तार और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से संगठन विस्तार अभियान, सदस्यता अभियान, पत्रकारों की व्यावहारिक समस्याएँ, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि
“छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज़ बनना है। पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।”

वहीं राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर सोनपिपरे ने कहा कि
“आज डिजिटल मीडिया और लोकल पत्रकारिता के दौर में संगठित होकर काम करना समय की आवश्यकता है। यूनियन का लक्ष्य है कि हर जिले, हर संभाग और हर ब्लॉक स्तर तक संगठन की मजबूत उपस्थिति हो।”
बैठक में रायपुर एवं संभाग के पदाधिकारियों, वरिष्ठ पत्रकारों और संगठन प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को अधिक मजबूत, पारदर्शी और सक्रिय बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक में प्रमुख बिंदु:
संगठन विस्तार योजना
नए सदस्यता अभियान की रणनीति
पत्रकारों की समस्याओं का समाधान तंत्र
प्रशिक्षण व क्षमता विकास कार्यक्रम
पत्रकार सुरक्षा व अधिकार संरक्षण
भविष्य की कार्ययोजना व कार्यक्रम कैलेंडर
जिलास्तरीय व संभागीय इकाइयों की मजबूती
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने तथा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन को प्रदेश का एक सशक्त और प्रभावी पत्रकार संगठन बनाने का संकल्प लिया।



