मनोरंजन
Trending

गिरौदपुरी मेला की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

चमन प्रकाश l
रायपुर। गिरौदपुरी मेला समिति के अध्यक्ष एवं परम् पूज्य राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के पावन सानिध्य में सर्किट हाउस रायपुर में गिरौदपुरी मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य, समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।


बैठक में परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल एवं ऐतिहासिक गिरौदपुरी मेला की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही आगामी व्यवस्थाओं को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।


गिरौदपुरी मेला में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु गुरु घासीदास बाबा के दर्शन कर उनके सत्य, अहिंसा, मानवता एवं सामाजिक समरसता के संदेशों से प्रेरणा प्राप्त करेंगे।


बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर गुरु सोमेश बाबा जी, मेला समिति के सम्मानित सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, सतनामी समाज एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button