छत्तीसगढ़
Trending

तीन लोगों का परिवार रहस्यमय ढंग से लापता, इलाके में हड़कंप

चमन प्रकाश l
रायपुर। राजधानी से लगे क्षेत्र में एक महिला सहित दो मासूम बच्चों के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार निर्मला पाटिल (उम्र 32 वर्ष) अपने दो बच्चों रणवीर पाटिल (उम्र 7 वर्ष) एवं दिव्यांश पाटिल (उम्र 3 वर्ष) के साथ दिनांक 06 अप्रैल 2026 को अपने मायके बिनौरी से ससुराल हथबंद जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचीं।


बताया जा रहा है कि वे दोपहर लगभग 11 से 12 बजे के बीच निकली थीं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों द्वारा लगातार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
परिवार के मुखिया प्रदीप पाटिल ने इस संबंध में चिंता जताते हुए बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी उनकी पत्नी और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।
लापता महिला के मोबाइल नंबर 7828509150, 9171269639 बताए गए हैं, वहीं उनके पति प्रदीप पाटिल का मोबाइल नंबर 9754213210 है।
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन तीनों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।
पलारी थाना पुलिस में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और तलाश शुरू कर दी गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button