अपराध
Trending

रायपुर से 18 वर्षीय युवक लापता, परिवार ने की मदद की अपील

चमन प्रकाश l
रायपुर | महासमुंद प्रतिनिधि / रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड से एक 18 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप रत्नेश, निवासी पिथौरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) दिनांक 28 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:50 बजे से लापता हैं।


परिजनों ने बताया कि कुलदीप भाटागांव बस स्टैंड रायपुर में देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन बेहद चिंतित हैं और आसपास के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
🔎 लापता युवक का हुलिया:
नाम: कुलदीप रत्नेश
उम्र: 18 वर्ष
कद: 5 फीट 3 इंच
रंग: सावला
पहनावा:
आसमानी रंग की टी-शर्ट
काला पैंट
काले रंग का स्पोर्ट्स जूता
आसमानी रंग का HP कंपनी का कॉलेज बैग
परिवारजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कुलदीप के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें।
📞 संपर्क नंबर:
7773037742
7773037705
7697063565
परिवार ने यह भी निवेदन किया है कि इस गुमशुदगी की सूचना को WhatsApp, Facebook, Instagram, Telegram सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक साझा करें, ताकि कुलदीप को जल्द से जल्द सुरक्षित खोजा जा सके।
🙏 आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उसका बेटा वापस दिला सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button